
नुमाइश ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को मिला प्रशस्ति-पत्र
- सुनील त्यागी
बुलंदशहर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में नारी शक्ति की सुरक्षा, सशक्तिकरण एवं स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संचालित ‘मिशन शक्ति 5.0’ के द्वितीय चरण के अंतर्गत बुलंदशहर के नुमाइश ग्राउंड में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली 151 महिलाओं को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उनके योगदान की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया गया।
कार्यक्रम में बताया गया कि ‘नए भारत’ के ‘नए उत्तर प्रदेश’ में महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए बेहतर अवसर मिल रहे हैं और उनकी आकांक्षाओं को एक नई उड़ान मिल रही है। यह पहल मातृशक्ति के सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।


