HomeNEWSयातायात पुलिस लाइन का निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश

यातायात पुलिस लाइन का निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश

डीसीपी ट्रैफिक ने स्टोर एवं कार्यालयों का जायजा लेकर उपकरणों की गुणवत्ता की जांच की

  • प्रतीक कुमार

कानपुर नगर। पुलिस उपायुक्त यातायात रवीन्द्र कुमार द्वारा यातायात पुलिस लाइन स्थित स्टोर सहित विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने वहां की व्यवस्थाओं का विस्तृत जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान स्टोर में उपलब्ध बैरियर एवं रोड साइनेज की गुणवत्ता की जांच की गई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी यातायात उपकरणों को चिन्हित स्थानों पर सुव्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से स्थापित किया जाए, जिससे यातायात व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं सुरक्षित बनाया जा सके।

इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि यातायात प्रबंधन से संबंधित सभी संसाधनों का नियमित निरीक्षण एवं समुचित रखरखाव सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को सुगम एवं सुरक्षित यातायात सुविधा मिल सके।

निरीक्षण के दौरान सहायक पुलिस आयुक्त रंजीत कुमार तथा टीआई लाइन रविंद्र कुमार सिंह भी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments