HomeBundelkhandझांसी में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 528 मरीजों की जांच

झांसी में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 528 मरीजों की जांच

IIMA के शिविर में 528 मरीजों की जांच, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दिया परामर्श

  • पूजा परिहार

झांसी। इण्डियन इंटीग्रेटिड मेडिकल एसोसिएशन (IIMA) द्वारा शीतल कॉलोनी स्थित चिल्ड्रन पब्लिक स्कूल में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन संस्था के अध्यक्ष डॉ. देवेंद्र पटसारिया की अध्यक्षता में किया गया, जिसमें स्कूल के बच्चों, उनके अभिभावकों एवं समस्त स्टाफ के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श प्रदान किया गया।

शिविर में कुल 528 मरीजों की निःशुल्क जांच की गई। विमेंस फोरम की सचिव डॉ. मोनिका मिश्रा ने विशेष रूप से महिला स्टाफ एवं छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें उचित सलाह दी।

दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. ऋषभ शुक्ला ने सभी के दांतों की जांच कर दंत संबंधी समस्याओं के समाधान एवं देखभाल के उपाय बताए। वहीं, ऑप्टोमेट्रिक श्रीमती रिशु सिंह ने नेत्र परीक्षण कर जरूरतमंदों को चश्मे के नंबर सुझाए तथा आंखों से जुड़ी समस्याओं पर परामर्श दिया।

इस अवसर पर जनरल फिजिशियन डॉ. देवेंद्र पटसारिया, सचिव डॉ. राजेन्द्र सोनी, संरक्षक डॉ. बी.एस. साहू, डॉ. विक्रम आनन्द, डॉ. विवेक वर्मा, डॉ. धनंजय मौर्य सहित कई चिकित्सक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. विक्रम आनन्द ने किया, जबकि अंत में श्री मुकेश प्रजापति एवं श्रीमती पूनम प्रजापति ने सभी उपस्थित अतिथियों, चिकित्सकों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments