लंबित माल के शीघ्र निस्तारण और पोर्टल पर शत-प्रतिशत फीडिंग के दिए निर्देश
- अंकित बाजपेई
कानपुर नगर। पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल अतुल कुमार श्रीवास्तव द्वारा कार्यालय में सेन्ट्रल जोन के सभी थानों के मालखाना मोहर्रिरों के साथ समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गई।
बैठक के दौरान थानों में लंबित माल को चिन्हित कर उसका नियमानुसार शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही पूर्व में विकसित मालखाना ऐप/पोर्टल पर अभिलेखों की शत-प्रतिशत फीडिंग करने के लिए भी आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।
डीसीपी ने मालखाना प्रबंधन को सुव्यवस्थित रखने और अभिलेखों के अद्यतन रखरखाव पर विशेष जोर देते हुए कहा कि पारदर्शिता और दक्षता के साथ कार्य किया जाए, जिससे पुलिस कार्यप्रणाली और अधिक प्रभावी बन सके।


