HomeNEWSडीजीपी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कानून-व्यवस्था की समीक्षा की

डीजीपी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कानून-व्यवस्था की समीक्षा की

अंबेडकर जयंती, त्योहारों की सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था पर दिए अहम निर्देश

  • सौरभ शुक्ला

लखनऊ/कानपुर। डीजीपी उत्तर प्रदेश द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आगामी पर्व-त्योहारों के दृष्टिगत कानून-व्यवस्था की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विशेष रूप से अंबेडकर जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों एवं प्रतिमाओं की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

समीक्षा के दौरान जनसुनवाई, ई-साक्ष्य एवं ई-सम्मन की प्रगति, मीडिया में प्रकाशित घटनाओं पर त्वरित और तथ्यपरक प्रतिक्रिया, ‘जीरो फेटलिटी डिस्ट्रिक्ट’ के लक्ष्य, यातायात जाम में कमी लाने के उपाय तथा सीसीटीएनएस में 60/90 दिनों से लंबित विवेचनाओं की स्थिति पर भी विस्तार से चर्चा की गई। इसके साथ ही यक्ष ऐप के माध्यम से की जा रही कार्यवाहियों की भी समीक्षा की गई।

बैठक में एडीजी जोन कानपुर आलोक सिंह ने जोन के अंतर्गत आने वाले जनपदों की वर्तमान कानून-व्यवस्था की स्थिति, विभिन्न अभियानों और अभियोजनात्मक कार्यवाहियों की प्रगति की जानकारी दी। उन्होंने शासन एवं पुलिस मुख्यालय द्वारा निर्धारित प्राथमिकताओं के प्रभावी अनुपालन के लिए किए जा रहे प्रयासों से भी अवगत कराया।

साथ ही जोन स्तर पर जनपदों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था सुदृढ़ीकरण और जनसुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए किए जा रहे कार्यों पर भी विस्तार से प्रकाश डाला गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments