HomeNEWSपुलिस अधीक्षक ने किया जनसुनवाई का आयोजन, शिकायतों के त्वरित निस्तारण के...

पुलिस अधीक्षक ने किया जनसुनवाई का आयोजन, शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश

फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए दिया पारदर्शी और समयबद्ध समाधान पर जोर

  • विवेक कुमार

कानपुर देहात। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने अपने कार्यालय में जनसुनवाई का आयोजन किया, जिसमें उन्होंने आए हुए फरियादियों की शिकायतों एवं समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना।

जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर, गुणवत्तापूर्ण एवं निर्धारित समयसीमा के भीतर किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि आमजन की समस्याओं का समाधान करना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि प्रत्येक प्रकरण में पारदर्शिता और संवेदनशीलता बनाए रखते हुए कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि फरियादियों को शीघ्र न्याय मिल सके।

इस जनसुनवाई के माध्यम से आमजन को अपनी समस्याएं सीधे उच्च अधिकारियों तक पहुंचाने का अवसर प्राप्त हुआ।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments