
युवा जोश और सेवा भावना का अद्भुत संगम, सैकड़ों यूनिट रक्तदान
- नेहा पाठक
नई दिल्ली। देश के सबसे बड़े छात्र संगठन भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) के स्थापना दिवस के अवसर पर एक भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष NSUI उत्तर प्रदेश Er Anas Rahman सहित संगठन के अनेक समर्पित छात्र-युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रक्तदान किया।
यह आयोजन समाज सेवा के प्रति संगठन की संवेदनशीलता और मानवता के प्रति उसके समर्पण को दर्शाता है। रक्तदान शिविर में युवाओं की भारी भागीदारी देखने को मिली, जिससे जरूरतमंदों के जीवन को संजीवनी मिलने की उम्मीद है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष अजय राय की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने रक्तदान करने वाले युवाओं की सराहना करते हुए कहा कि NSUI हमेशा समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने में अग्रणी रहा है और ऐसे आयोजन युवाओं को समाज सेवा के लिए प्रेरित करते हैं।
NSUI का यह प्रयास न केवल जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनदायी साबित होगा, बल्कि युवाओं को सामाजिक सरोकारों से जोड़ने की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम भी है।


