
उपमुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों व गणमान्यजनों को दी बधाई
- निखिल गुप्ता
फतेहपुर। आज जनपद फतेहपुर में जनसेवा के उद्देश्य से समर्पित ‘रेडक्रॉस सोसाइटी’ के नवीन भवन के भव्य लोकार्पण एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में उपस्थित महानुभावों को संबोधित करते हुए सभी सम्मानितजनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री सूर्य प्रताप शाही, राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति, प्रदेश महामंत्री एवं विधान परिषद सदस्य सुभाष यदुवंश, जिला पंचायत अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव सहित कई जनप्रतिनिधि, विधायकगण एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
इस अवसर पर रेडक्रॉस सोसाइटी के फतेहपुर अध्यक्ष डॉ० अनुराग श्रीवास्तव, पूर्व विधायकगण एवं अन्य वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों की भी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में सामाजिक सेवा और जनकल्याण के क्षेत्र में रेडक्रॉस की भूमिका पर प्रकाश डाला गया।


