HomeNEWSफजलगंज थाना परिसर में अर्दली रूम, लंबित विवेचनाओं की हुई गहन समीक्षा

फजलगंज थाना परिसर में अर्दली रूम, लंबित विवेचनाओं की हुई गहन समीक्षा

डीसीपी (सेंट्रल) अतुल कुमार श्रीवास्तव ने विवेचकों को दिए समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण कार्य के निर्देश

  • अंकित बाजपेई

कानपुर नगर। पुलिस उपायुक्त (सेंट्रल) अतुल कुमार श्रीवास्तव द्वारा थाना फजलगंज परिसर में विवेचकों का अर्दली रूम आयोजित किया गया।

अर्दली रूम के दौरान महोदय ने लंबित एवं विचाराधीन विवेचनाओं की विस्तृत एवं गहन समीक्षा की। इस अवसर पर उन्होंने सभी विवेचकों को निर्देशित किया कि वे अपने विवेचना कार्य को समयबद्ध, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण करें। साथ ही लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण एवं विवेचना की गुणवत्ता में निरंतर सुधार लाने पर विशेष जोर दिया गया।

इसके अतिरिक्त अपराध नियंत्रण को सुदृढ़ बनाने हेतु निर्देश दिए गए कि अपराधियों का नियमित सत्यापन एवं सतत निगरानी सुनिश्चित की जाए तथा आवश्यकतानुसार निरोधात्मक कार्यवाही प्रभावी रूप से की जाए। हिस्ट्रीशीटर अपराधियों की गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखते हुए उनका समय-समय पर भौतिक सत्यापन किए जाने पर भी बल दिया गया।

पुलिस उपायुक्त महोदय द्वारा वांछित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने तथा लंबित वारंट एवं नोटिसों की प्रभावी तामील पर विशेष जोर दिया गया, जिससे अपराध नियंत्रण व्यवस्था को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाया जा सके।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments