HomeNEWSभाजपा नेत्री अपर्णा बिष्ट यादव ने गाजियाबाद वन स्टॉप सेंटर का किया...

भाजपा नेत्री अपर्णा बिष्ट यादव ने गाजियाबाद वन स्टॉप सेंटर का किया निरीक्षण

महिला सशक्तिकरण व सुरक्षा सेवाओं को और प्रभावी बनाने के दिए निर्देश

  • आशा चौधरी

गाजियाबाद। जन सेवा के उद्देश्य से अपने जनपद प्रवास के दौरान राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष एवं भाजपा नेत्री अपर्णा बिष्ट यादव ने गाजियाबाद स्थित वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने सेंटर में उपलब्ध सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया तथा महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण हेतु सरकार द्वारा संचालित सेवाओं की कार्यप्रणाली की समीक्षा की।

इस अवसर पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि महिला कल्याण से जुड़ी सभी सेवाओं को और अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं त्वरित बनाया जाए, ताकि पीड़ित एवं जरूरतमंद महिलाओं को समय पर सहायता मिल सके।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments