नियम उल्लंघन करने वाले वाहनों पर की गई विधिक कार्रवाई
- विवेक कुमार
कानपुर देहात। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन में जनपद में अवैध खनन एवं ओवरलोडिंग के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान का संचालन क्षेत्राधिकारी यातायात द्वारा किया गया।
चेकिंग के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले एवं ओवरलोड वाहनों की जांच कर उनके विरुद्ध विधिक कार्रवाई की गई। पुलिस प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया कि अवैध खनन और ओवरलोडिंग जैसी गतिविधियों पर सख्ती से रोक लगाने के लिए ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।
अधिकारियों ने वाहन चालकों से यातायात एवं परिवहन नियमों का पालन करने की अपील करते हुए कहा कि नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ आगे भी कठोर कार्रवाई की जाएगी।


