HomeNEWSकानपुर में भगवान परशुराम जन्मोत्सव समारोह का आयोजन

कानपुर में भगवान परशुराम जन्मोत्सव समारोह का आयोजन

उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने श्रद्धा के साथ किया नमन, कई गणमान्यजन रहे मौजूद

  • सौम्या पाण्डेय

कानपुर नगर। भगवान भगवान परशुराम के जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर भव्य “जन्मोत्सव समारोह” का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक कार्यक्रम में शामिल हुए और भगवान परशुराम को कोटिशः नमन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

कार्यक्रम में प्रकाश पाल (क्षेत्रीय अध्यक्ष, भाजपा, कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र), शिवराम सिंह (जिलाध्यक्ष, भाजपा, कानपुर दक्षिण), अनिल कुमार मिश्रा (संयोजक मंत्री), राजेंद्र शुक्ला (कोषाध्यक्ष), शेष नारायण त्रिवेदी (महामंत्री), पवन दुबे (संगठन मंत्री), राजा शुक्ला (कार्यक्रम मंत्री), संजय त्रिवेदी (प्रचार मंत्री), आशीष दीक्षित, अनिल दीक्षित सहित कई गणमान्यजन उपस्थित रहे।

इस दौरान बृजेश पाठक ने कहा कि भगवान परशुराम पराक्रम, भक्ति और शक्ति के प्रतीक हैं तथा उनका जीवन समाज को धर्म और कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सांस्कृतिक और धार्मिक मूल्यों को मजबूत करते हैं।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही और पूरे वातावरण में भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments