HomeNEWSजौनपुर में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन

जौनपुर में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन

युवजन सभा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और महिलाओं की रही सक्रिय भागीदारी

  • अमित कुमार

जौनपुर। भारतीय संविधान के निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम बदलापुर स्थित श्री गणेश मैरिज हॉल एंड रिजॉर्ट में ओमनाथ बिंद (प्रदेश उपाध्यक्ष, समाजवादी युवजन सभा) के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में विधायक डॉ. रागिनी सोनकर, पूर्व विधायक लाल बहादुर यादव, पूर्व राज्यमंत्री संगीता यादव समेत कई जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राकेश मौर्या ने की, जबकि प्रदेश महासचिव अमरेंद्र आर्य और शिवम कश्यप सहित अनेक नेताओं की उपस्थिति रही।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और गणमान्य लोग मौजूद रहे। साथ ही कार्यक्रम में महिलाओं की उल्लेखनीय भागीदारी देखने को मिली, जहां निषाद और बिंद समाज की करीब 200 से अधिक महिलाओं ने सक्रिय रूप से हिस्सा लिया।

कार्यक्रम के दौरान बाबा साहेब के विचारों को याद करते हुए सामाजिक समरसता, समानता और अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाने पर जोर दिया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments