
ट्यूबवैल टाइगर्स को 242 रनों से हराया, CJM और SP ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित
- राहुल दीक्षित
कानपुर देहात। KDCA प्रीमियर लीग के फाइनल मुकाबले में ‘पुलिस पेन्थर्स’ (पुलिस विभाग) की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ‘ट्यूबवैल टाइगर्स’ (सिंचाई विभाग) को 242 रनों के बड़े अंतर से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया।
मैच में पुलिस पेन्थर्स के खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया, जिसके चलते टीम ने एकतरफा जीत दर्ज की।

फाइनल मुकाबले के बाद आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में CJM रणविजय सिंह एवं SP श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने विजेता और उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया।
इस दौरान अधिकारियों ने खिलाड़ियों के खेलभावना और प्रदर्शन की सराहना करते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दीं।


