HomeNEWSबिजनौर में सपा का पीडीए सद्भावना कार्यक्रम, एकता पर दिया जोर

बिजनौर में सपा का पीडीए सद्भावना कार्यक्रम, एकता पर दिया जोर

रूचि वीरा बोलीं- भाजपा बांटने की राजनीति करती है; 2027 में बदलाव के लिए पीडीए एकजुट

  • अभिषेक कुमार

बिजनौर। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय में पीडीए सद्भावना कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक समाज की एकता पर विशेष जोर दिया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मुरादाबाद की सांसद रूचि वीरा ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा दुष्प्रचार और विभाजन की राजनीति करती है तथा समाज में भाईचारे को कमजोर करने का प्रयास करती है। उन्होंने कहा कि अब जनता सब समझ चुकी है और परिवर्तन चाहती है।

कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री Akhilesh Yadav को 2027 में पुनः मुख्यमंत्री बनाने के लिए पीडीए की एकजुटता पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में बूथ स्तर तक मजबूत रणनीति बनाकर भाजपा को हराने का संकल्प लिया गया है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व जिलाध्यक्ष शेख जाकिर हुसैन ने की, जबकि संचालन आदित्य वीर सिंह ने किया।

इस अवसर पर स्वामी ओमवेश (विधायक), हाजी तसलीम अहमद (विधायक), डॉ. रमेश तोमर, अनिल यादव, राशिद हुसैन, अमित चौहान, अखलाक पप्पू, दानिश अख्तर, धनंजय यादव, स्वाति वीरा, डॉ. रहमान, वीके कश्यप एडवोकेट, प्रभा चौधरी, डॉ. लाखन पाल, तरुण लांबा, साईम राजा, महमूद कस्सार, दारा सिंह, राधा सैनी, कुंतेश कमलेश भूईयार, डॉ. इरफान मलिक, काविश खान, शहजाद आलम अंसारी, नवनीत देवल, शिवकुमार यादव, नमन प्रधान, अयूब अंसारी, डॉ. योगेंद्र, अशोक आर्य, मनोज राजपूत, संसार सिंह, नसीम, राणा, अफजाल लालू, अमित चौधरी, डॉ. सरफराज, बाबू भैया सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments