
डीजीपी द्वारा प्रदत्त प्रशंसा चिन्ह वर्दी पर लगाकर सराहनीय कार्यों के लिए किया सम्मान
- राहुल दीक्षित
कानपुर देहात। पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश द्वारा जनपद कानपुर देहात में नियुक्त एएचटीयू (एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट) थानाध्यक्ष अमिता वर्मा को उनके उत्कृष्ट एवं सराहनीय पुलिस कार्यों के लिए प्रशंसा चिन्ह प्रदान किया गया।
इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय द्वारा उक्त प्रशंसा चिन्ह को अमिता वर्मा की वर्दी पर लगाकर उन्हें सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उनके कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें विभाग के लिए प्रेरणास्रोत बताया गया।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि अमिता वर्मा ने अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ करते हुए उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है। उनके कार्य न केवल विभाग की छवि को मजबूत करते हैं, बल्कि अन्य पुलिसकर्मियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत हैं।
अंत में एसपी द्वारा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए इसी प्रकार लगन एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य करते रहने के लिए प्रोत्साहित किया गया।


