महोबा पुलिस कार्यालय से वर्चुअल जुड़कर अधिकारियों ने सुनी शिकायतें, मौके पर समाधान के दिए निर्देश
- दीपक कुमार
महोबा। पुलिस अधीक्षक महोबा शशांक सिंह द्वारा आज पुलिस कार्यालय महोबा से Google Meet के माध्यम से जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इस अभिनव पहल के तहत जनपद के समस्त पुलिस अधिकारी एवं थाना प्रभारी वर्चुअल माध्यम से सीधे जुड़कर शिकायतों का अवलोकन करते नजर आए।
जनसुनवाई के दौरान शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। पुलिस अधीक्षक ने संबंधित थाना प्रभारियों से सीधा संवाद स्थापित करते हुए प्रत्येक प्रकरण की जानकारी ली और त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने स्पष्ट किया कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध और पारदर्शी निस्तारण पुलिस की प्राथमिकता है। साथ ही सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि शिकायतों के निस्तारण में संवेदनशीलता और जवाबदेही बनाए रखें।
इस वर्चुअल जनसुनवाई के माध्यम से लोगों को अपनी समस्याएं सीधे उच्च अधिकारियों तक पहुंचाने का अवसर मिला, जिससे आमजन में विश्वास और संतोष का माहौल देखने को मिला।


