HomeNEWSविधायक गुड़िया कठेरिया की मौजूदगी में नामित सभासदों का शपथ ग्रहण

विधायक गुड़िया कठेरिया की मौजूदगी में नामित सभासदों का शपथ ग्रहण

नगर पालिका परिषद औरैया में आयोजित समारोह में दी शुभकामनाएं, जनसेवा व विकास पर दिया जोर

  • विवेक कुमार

औरैया। नगर पालिका परिषद, औरैया में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा नामित सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया, जिसमें औरैया सदर विधायक गुड़िया कठेरिया ने सहभागिता की। इस अवसर पर उन्होंने सभी नामित सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।

कार्यक्रम के दौरान विधायक ने कहा कि सभी सभासद जनसेवा, पारदर्शिता एवं विकास के प्रति पूर्ण समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नामित सदस्य नगर के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे और आमजन की अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगे।

समारोह में उपस्थित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने भी नव-नामित सभासदों को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की। कार्यक्रम का माहौल उत्साहपूर्ण रहा और सभी ने नगर के विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments