HomeNEWS35वीं वाहिनी पीएसी में सैनिक सम्मेलन आयोजित, उत्कृष्ट कर्मियों को किया गया...

35वीं वाहिनी पीएसी में सैनिक सम्मेलन आयोजित, उत्कृष्ट कर्मियों को किया गया सम्मानित

सेनानायक राकेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई गोष्ठी, जवानों की समस्याओं के निस्तारण पर दिया गया जोर

  • शालिनी शर्मा

लखनऊ। आज दिनांक 29.04.2026 को 35वीं वाहिनी पीएसी में सेनानायक श्री राकेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में सैनिक सम्मेलन एवं जोनल गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान जवानों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया तथा उनके त्वरित निस्तारण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
सम्मेलन में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करते हुए जवानों की सुविधाओं, कार्य परिस्थितियों एवं अन्य प्रशासनिक विषयों की समीक्षा की गई। सेनानायक ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं अनुशासन के साथ करने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को उपहार देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
कार्यक्रम के अंत में सेनानायक ने सभी को बेहतर कार्य करने के लिए प्रोत्साहित करते हुए वाहिनी की कार्यक्षमता को और सुदृढ़ बनाने पर जोर दिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments