HomeNEWSबुद्ध पूर्णिमा पर भाजपा कार्यालय में भगवान बुद्ध को दी गई श्रद्धांजलि

बुद्ध पूर्णिमा पर भाजपा कार्यालय में भगवान बुद्ध को दी गई श्रद्धांजलि

करुणा, अहिंसा और शांति के संदेशों को आत्मसात करने का आह्वान, अष्टांगिक मार्ग को जीवन में अपनाने पर दिया गया जोर

  • सौम्या पाण्डेय

कानपुर नगर। बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी कानपुर उत्तर के जिला कार्यालय में भगवान बुद्ध की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस दौरान जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ भगवान बुद्ध के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने अपने संबोधन में कहा कि भगवान बुद्ध का जीवन करुणा, अहिंसा और शांति का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि बुद्ध पूर्णिमा का दिन उनके संदेशों को आत्मसात करने का अवसर प्रदान करता है। उन्होंने बताया कि सच्ची शांति बाहर नहीं, बल्कि हमारे भीतर ही मौजूद होती है, जिसे हमें समझने और अपनाने की आवश्यकता है। भगवान बुद्ध का अष्टांगिक मार्ग आज भी मानव जीवन को सही दिशा और सकारात्मक ऊर्जा देने में सहायक है।

कार्यक्रम में जिला महामंत्री प्रमोद विश्वकर्मा, अवधेश सोनकर, जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा, उपाध्यक्ष सीमा (एमबीए), धीरज बाल्मीकि, मुनेन्द्र राजपूत, सुरेश गुप्ता, राधा सैनी, हर्षित श्रीवास्तव, लाला, श्याम कुमार एवं जिशान अहमद सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments