HomeNEWSसुगम यातायात योजना के तहत गुटैया क्रॉसिंग पर चला जागरूकता अभियान

सुगम यातायात योजना के तहत गुटैया क्रॉसिंग पर चला जागरूकता अभियान

  • डीसीपी ट्रैफिक रवीन्द्र कुमार के निर्देशन में वाहन चालकों और पैदल यात्रियों को नियमों का पालन करने के लिए किया गया जागरूक, सड़क सुरक्षा को लेकर वितरित किए गए पम्पलेट
  • अंकित बाजपेई

कानपुर नगर। सुगम यातायात योजना “Reducing Traffic Congestion (RTC) Scheme” के अंतर्गत दिनांक 02 मई 2026 को गुटैया क्रॉसिंग पर यातायात पुलिस द्वारा व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। यह अभियान पुलिस उपायुक्त यातायात रवीन्द्र कुमार के निर्देशन में आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देना और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाना रहा।

अभियान के दौरान वाहन चालकों को बिना हेलमेट वाहन चलाने, ड्राइविंग के समय मोबाइल फोन का उपयोग करने तथा निर्धारित क्षमता से अधिक सवारी बैठाने के खतरों के बारे में जागरूक किया गया। पुलिसकर्मियों ने चालकों को नियमों का पालन करने के लिए समझाया और यातायात नियमों की अनदेखी से होने वाले संभावित हादसों के प्रति सचेत किया।

इसके साथ ही पम्पलेट वितरित कर लोगों को मॉडिफाइड साइलेंसर का उपयोग न करने, तेज आवाज में गाने न बजाने तथा निर्धारित गति सीमा का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया। अभियान के दौरान पैदल यात्रियों को भी सड़क पार करने के सुरक्षित तरीकों और अन्य आवश्यक यातायात नियमों की जानकारी दी गई।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस तरह के जागरूकता अभियानों का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना और आमजन के लिए सुरक्षित एवं सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करना है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे यातायात नियमों का पालन कर अपनी और दूसरों की सुरक्षा में सहयोग करें।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments