हाईस्कूल व इण्टरमीडिएट परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित, इसरो अहमदाबाद एक्सपोजर विजिट पर बच्चों ने साझा किए अनुभव
- अमित कुमार
महोबा।आज कलेक्ट्रेट सभागार महोबा में माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश, प्रयागराज द्वारा आयोजित हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट परीक्षा वर्ष 2026 में जनपद स्तर पर प्रथम, द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ एवं पंचम स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालयों के प्रधानाचार्यों एवं अभिभावकों की उपस्थिति में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र, शील्ड एवं बैग प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मेधावी छात्रों के उत्साहवर्धन हेतु उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं भी दी गईं।

समारोह में विशेष आकर्षण के रूप में बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत 40 छात्र-छात्राओं ने भी प्रतिभाग किया। इन विद्यार्थियों ने अपनी एक्सपोजर विजिट के तहत भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO), अहमदाबाद के भ्रमण के अनुभव साझा किए। छात्रों ने बताया कि इस विजिट से उन्हें विज्ञान एवं अंतरिक्ष तकनीक के प्रति नई जानकारी एवं प्रेरणा प्राप्त हुई है।
कार्यक्रम के अंत में अधिकारियों ने मेधावी विद्यार्थियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रतिभाशाली छात्र जनपद और प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं तथा अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा स्रोत हैं।


