
अपर पुलिस अधीक्षक ने थाना कर्मियों को BNSS, ई-साक्ष्य एवं यक्ष ऐप के संबंध में किया ब्रीफ
- विवेक कुमार
कानपुर देहात। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना सट्टी का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की साफ-सफाई, महत्वपूर्ण अभिलेखों, सीसीटीएनएस, कार्यालय, महिला हेल्प डेस्क, मिशन शक्ति केंद्र, शस्त्रागार, हवालात, भवन एवं भोजनालय आदि का गहन निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान थाना व्यवस्थाओं को व्यवस्थित एवं बेहतर बनाए रखने के लिए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
इसके उपरांत अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा रिक्रूट आरक्षियों को ब्रीफ करते हुए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) के अंतर्गत अरेस्ट मेमो तैयार करने की प्रक्रिया, यक्ष ऐप एवं ई-साक्ष्य प्रणाली के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।
उन्होंने सभी थाना कर्मियों को आधुनिक तकनीक एवं नवीन कानूनी प्रक्रियाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश देते हुए कहा कि पुलिस कार्यों में पारदर्शिता एवं दक्षता बनाए रखना प्राथमिकता होनी चाहिए।


