HomeNEWSअंतर-परिक्षेत्रीय शातिर लुटेरे गिरफ्तार, चोरी के रुपये व वाहन बरामद

अंतर-परिक्षेत्रीय शातिर लुटेरे गिरफ्तार, चोरी के रुपये व वाहन बरामद

कलक्टरगंज पुलिस व सर्विलांस सेल पूर्वी जोन की संयुक्त कार्रवाई में बड़ी सफलता

  • ऋषभ कुमार

कानपुर नगर। कमिश्नरेट कानपुर नगर की थाना कलक्टरगंज पुलिस एवं सर्विलांस सेल पूर्वी जोन की संयुक्त कार्रवाई में चोरी एवं लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले दो अंतर-परिक्षेत्रीय शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से चोरी किए गए रुपये तथा घटना में प्रयुक्त वाहन बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त राहगीरों को लिफ्ट देने के बहाने सुनसान स्थानों पर ले जाकर उनके साथ चोरी एवं लूट की घटनाओं को अंजाम देते थे।

पकड़े गए दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है। पुलिस अन्य आपराधिक मामलों में उनकी संलिप्तता की भी जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments