HomeNEWSसेंट्रल जोन सर्विलांस टीम की बड़ी सफलता, ₹22 लाख के 101 खोए...

सेंट्रल जोन सर्विलांस टीम की बड़ी सफलता, ₹22 लाख के 101 खोए मोबाइल बरामद

पुलिस उपायुक्त सेंट्रल अतुल श्रीवास्तव एवं अपर पुलिस उपायुक्त अर्चना सिंह ने मोबाइल स्वामियों को सौंपे फोन

  • ऋषभ कुमार

कानपुर नगर। कमिश्नरेट कानपुर नगर पुलिस की सेंट्रल जोन सर्विलांस टीम ने सराहनीय कार्य करते हुए नागरिकों के खोए हुए कुल 101 मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग ₹22 लाख बताई गई है।

बरामद किए गए मोबाइल फोन पुलिस उपायुक्त सेंट्रल अतुल श्रीवास्तव एवं अपर पुलिस उपायुक्त डॉ. अर्चना सिंह द्वारा अपने कार्यालय में संबंधित मोबाइल स्वामियों को सुपुर्द किए गए।

मोबाइल वापस पाकर नागरिकों के चेहरों पर खुशी देखने को मिली और उन्होंने पुलिस की तत्परता एवं समर्पित कार्यवाही की सराहना की।

पुलिस द्वारा लगातार इस प्रकार की तकनीकी एवं सर्विलांस आधारित कार्रवाई के माध्यम से खोए हुए मोबाइल फोन की बरामदगी कर आमजन को राहत प्रदान की जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments