
श्रद्धा और सामाजिक एकता के साथ संतोषी साईं मंदिर में सम्पन्न हुआ विशाल भंडारा, शहर के गणमान्य लोग हुए शामिल
- राकेश कुमार
कानपुर नगर। कानपुर उद्योग व्यापार मंडल महानगर एवं बारदाना व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष, वरिष्ठ समाजसेवी स्वर्गीय राजेश गुप्ता जी की द्वितीय पुण्यतिथि के अवसर पर एक विशाल एवं भव्य भंडारे का आयोजन किया गया।
यह कार्यक्रम 14 मई को दोपहर 1:00 बजे से शाम 8:00 बजे तक संतोषी साईं मंदिर, कलेक्टरगंज में संपन्न हुआ। भंडारे का आयोजन उनके सुपुत्र समर्थ गुप्ता एवं सक्षम गुप्ता (मंत्री, कानपुर उद्योग व्यापार मंडल) द्वारा किया गया।
इस अवसर पर कानपुर महानगर के अनेक गणमान्य नागरिक, राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि तथा वरिष्ठ व्यापारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद रमेश अवस्थी तथा आर्य नगर विधायक अमिताभ बाजपेई उपस्थित रहे।
इसके साथ ही उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा, जिला मंडल अध्यक्ष विजय पंडित, जिला अध्यक्ष सुनील बजाज, जिला मुख्य संरक्षक रामेश्वर लाल भैया, महामंत्री कृपा शंकर त्रिवेदी, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश सिंह, निर्मल त्रिपाठी, जिला अनुशासन समिति अध्यक्ष नीरज दीक्षित, जिला कोषाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष विराट गुप्ता, श्री आलोक मिश्रा, युवा व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष महेंद्र गुप्ता सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

नगर के अन्य प्रमुख लोगों में पार्षद आदर्श गुप्ता, संजीव दीक्षित, रामकृपाल, उदय दीक्षित, सीताराम, राजेश गुप्ता, राहुल दीक्षित, संतोष गुप्ता, ऋषिओमर, संतोष शर्मा, किशन, गीता बिशन गुप्ता, उत्कर्ष, हर्ष, राघव सहित अनेक वरिष्ठ व्यापारी एवं समाजसेवी शामिल हुए।
कार्यक्रम में श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए स्वर्गीय राजेश गुप्ता जी के सामाजिक एवं व्यापारिक योगदान को याद किया गया।


