HomeNEWSमंधना चौराहे का अपर पुलिस आयुक्त एवं डीसीपी ट्रैफिक ने किया निरीक्षण

मंधना चौराहे का अपर पुलिस आयुक्त एवं डीसीपी ट्रैफिक ने किया निरीक्षण

यातायात व्यवस्था का लिया जायजा, सुचारु एवं सुरक्षित संचालन के लिए अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

  • अंकित बाजपेई

कानपुर नगर। शहर में यातायात व्यवस्था को बेहतर एवं सुरक्षित बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन लगातार सक्रिय है। इसी क्रम में दिनांक 14 मई 2026 को अपर पुलिस आयुक्त लॉ एंड ऑर्डर डॉ. विपिन ताडा एवं डीसीपी ट्रैफिक श्री रवीन्द्र कुमार द्वारा मंधना चौराहे का स्थलीय निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने चौराहे की यातायात व्यवस्था का गहन निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान यातायात संचालन को सुचारु, सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाए रखने हेतु आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश प्रदान किए गए।

अधिकारियों ने आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए प्रभावी यातायात प्रबंधन लागू करने पर विशेष बल दिया। साथ ही चौराहे पर यातायात दबाव को नियंत्रित करने एवं वाहन संचालन को व्यवस्थित बनाए रखने के लिए सतर्कता बरतने के निर्देश भी दिए गए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments