HomeNEWSजिलाधिकारी ग़ज़ल भारद्वाज ने किया निर्माणाधीन नवीन जेल परिसर का निरीक्षण

जिलाधिकारी ग़ज़ल भारद्वाज ने किया निर्माणाधीन नवीन जेल परिसर का निरीक्षण

निर्माण कार्य की गुणवत्ता, सुरक्षा मानकों और समयबद्ध पूर्णता को लेकर दिए सख्त निर्देश

  • प्रतीक कुमार

महोबा। आज जिला मुख्यालय स्थित निर्माणाधीन नवीन जेल परिसर का निरीक्षण जिलाधिकारी ग़ज़ल भारद्वाज द्वारा किया गया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्माण कार्य की चरणबद्ध प्रगति, गुणवत्ता एवं उपलब्ध संसाधनों की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने मुख्य प्रवेश द्वार, महिला बैरक, पुरुष बैरक, सुरक्षा घेरा, प्रशासनिक भवन, मुलाक़ाती कक्ष, रसोई, चिकित्सा इकाई तथा परिधि दीवार का मौके पर जाकर जायजा लिया।

जिलाधिकारी ने निर्माण एजेंसी के अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी कार्य सुरक्षा मानकों के अनुरूप कराए जाएं तथा निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुसार ही निर्माण सामग्री का उपयोग सुनिश्चित किया जाए। साथ ही उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि कार्य को तय समय सीमा के भीतर पूर्ण किया जाए।

इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य की नियमित मॉनिटरिंग की जाए और सुनिश्चित किया जाए कि कार्य गुणवत्ता के साथ समय से पूरा हो।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments