बाजार सुरक्षा, पारदर्शिता और त्योहारी सीजन की तैयारियों को लेकर दिए गए निर्देश
- प्रतीक कुमार
महोबा। कलेक्ट्रेट सभागार महोबा में जिलाधिकारी ग़ज़ल भारद्वाज एवं पुलिस अधीक्षक महोबा की उपस्थिति में राज्य कर विभाग तथा सर्राफा/बुलियन व्यापारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में वैश्विक स्तर पर विदेशी मुद्रा भंडार पर दबाव, सोने के आयात में कमी एवं देश की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ बनाने जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान व्यापारियों की समस्याओं को सुनते हुए उनके समाधान हेतु संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
आगामी त्यौहार एवं विवाह सीजन को देखते हुए बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया गया। जिलाधिकारी ने सभी व्यापारियों से अपील की कि सीसीटीवी व्यवस्था को सुदृढ़ रखा जाए तथा लेन-देन में पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए।
उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि उपभोक्ताओं को सही वजन एवं गुणवत्तापूर्ण सामग्री उपलब्ध कराई जाए, जिससे व्यापारिक व्यवस्था में विश्वास और अधिक मजबूत हो सके।


