HomeNEWSAIOS साइंटिफिक कमेटी में चयन पर भव्य सम्मान, यूपीएसओएस एवं डब्ल्यूओएस ने...

AIOS साइंटिफिक कमेटी में चयन पर भव्य सम्मान, यूपीएसओएस एवं डब्ल्यूओएस ने किया सम्मानित

वरिष्ठ नेत्र विशेषज्ञों के प्रति आभार व्यक्त, ज़ोनल कॉन्फ्रेंस को बताया यादगार अनुभव

  • समय टुडे डेस्क।

त्तर प्रदेश स्टेट ऑप्थाल्मोलॉजिकल सोसाइटी एवं विमेन ऑप्थाल्मोलॉजिकल सोसाइटी द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में ऑल इंडिया ऑप्थाल्मोलॉजिकल सोसाइटी की साइंटिफिक कमेटी के सदस्य चुने जाने पर विशेष सम्मान प्रदान किया गया।

इस अवसर पर पद्मश्री डॉ. जीवन सिंह टिटियाल (प्रेसिडेंट, AIOS) तथा डॉ. नम्रता शर्मा (CSC AIOS) जैसे प्रतिष्ठित नेत्र विशेषज्ञों से यह सम्मान प्राप्त करना अत्यंत गौरवपूर्ण बताया गया।

कार्यक्रम के लिए यूपीएसओएस अध्यक्ष डॉ. शशांक कुमार, सचिव डॉ. अभिषेक चंद्रा तथा विशेष रूप से डब्ल्यूओएस सचिव डॉ. मोहिता शर्मा के प्रति आभार व्यक्त किया गया, जिन्होंने इस आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

साथ ही गाजियाबाद ऑप्थाल्मिक एसोसिएशन द्वारा आयोजित क्षेत्रीय सम्मेलन को भी सराहते हुए इसे ज्ञानवर्धक, प्रभावशाली एवं स्मरणीय बताया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments