HomeNEWSजिले में रक्त की कमी के बीच सर्व फॉर ह्यूमैनिटी के सदस्यों...

जिले में रक्त की कमी के बीच सर्व फॉर ह्यूमैनिटी के सदस्यों ने किया रक्तदान

जरूरतमंद मरीजों की मदद के लिए युवाओं ने आगे बढ़कर निभाई सामाजिक जिम्मेदारी

  • निखिल गुप्ता

फतेहपुर। सर्व फॉर ह्यूमैनिटी संस्था के सदस्यों ने जिले में चल रही रक्त की कमी को देखते हुए मानवता की मिसाल पेश करते हुए रक्तदान किया। संस्था से जुड़े सदस्य बिंदकी से फतेहपुर स्थित मानस रक्तकेंद्र पहुंचे, जहां छह युवाओं ने स्वेच्छा से रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों की सहायता की।

रक्तदान करने वालों में सतनाम सिंह, रोहित सिंह, कल्याण सिंह, सूर्यांश सिंह, अंकित सिंह चौहान एवं रोहित यादव शामिल रहे। सभी रक्तदाताओं ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति तीन महीने में एक बार रक्तदान कर सकता है और यह किसी जरूरतमंद के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

संस्था के सदस्यों ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा मानव सेवा कार्य है और समाज के अधिक से अधिक लोगों को इसके प्रति जागरूक होना चाहिए। उन्होंने आगे भी संस्था के साथ जुड़कर नियमित रूप से रक्तदान करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर संस्था की ओर से गुरमीत सिंह उपस्थित रहे। वहीं मानस रक्तकेंद्र से अमन यादव, अनामिका पाल, अंजलि, अनुस एवं विष्णु मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments