एसपी मोहम्मद मुश्ताक ने स्मृति-चिह्न व उपहार भेंट कर उज्ज्वल एवं सुखद भविष्य की कामना की
- मनीषा जैन
ललितपुर। पुलिस विभाग में लंबे समय तक उत्कृष्ट सेवाएं देने के उपरांत अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सम्मान में रिजर्व पुलिस लाइन सभागार में विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक ने सेवानिवृत्त उप पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार मिश्र, मुख्य आरक्षी साहूलाल, मुख्य आरक्षी नरेन्द्र सिंह, मुख्य आरक्षी आशाराम एवं मुख्य आरक्षी रमेशचन्द्र को स्मृति-चिह्न एवं उपहार भेंट कर भावभीनी विदाई दी।

समारोह के दौरान पुलिस अधीक्षक ने सभी सेवानिवृत्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा पुलिस विभाग में दी गई निष्ठापूर्ण, उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवाओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनका योगदान विभाग के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उन्होंने सेवानिवृत्त कर्मियों के उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य, सुखमय, समृद्ध एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामनाएं भी व्यक्त कीं।
विदाई समारोह में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों के कार्यकाल को याद करते हुए उनके अनुभव, कर्तव्यनिष्ठा और सेवा भावना की सराहना की। कार्यक्रम भावनात्मक माहौल में संपन्न हुआ, जहां सभी ने उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।


