एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने हरी झंडी दिखाकर वाहनों को किया रवाना
- निखिल गुप्ता
फतेहपुर। कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में जनपद फतेहपुर पुलिस को 06 नए चार पहिया स्कॉर्पियो वाहन (यूपी-112) प्राप्त हुए। इन वाहनों को पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी (लाइन) प्रगति यादव, प्रभारी यूपी-112 राम केवल पटेल सहित यूपी-112 से जुड़े अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
नए वाहनों को थाना कोतवाली, मलवां, हुसैनगंज, खागा, चांदपुर एवं जाफरगंज थाना क्षेत्रों में तैनात किया जाएगा, जिससे आपात स्थितियों में त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध कराई जा सके और रिस्पॉन्स टाइम में कमी लाई जा सके।
अधिकारियों ने बताया कि इन वाहनों के शामिल होने से यूपी-112 सेवा की कार्यक्षमता में वृद्धि होगी तथा आमजन को समयबद्ध एवं प्रभावी पुलिस सहायता सुनिश्चित हो सकेगी। यह पहल अपराध नियंत्रण, कानून व्यवस्था को मजबूत करने और जनता में सुरक्षा की भावना को सुदृढ़ करने में सहायक सिद्ध होगी।
कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने वाहन संचालन से जुड़े कर्मियों को इनके बेहतर रखरखाव एवं प्रभावी उपयोग के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए।


