HomeNEWSमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बलरामपुर में ₹294 करोड़ की 75 विकास परियोजनाओं...

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बलरामपुर में ₹294 करोड़ की 75 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास

डबल इंजन सरकार जनकल्याण एवं आधारभूत विकास को दे रही नई गति—मुख्यमंत्री योगी

  • दिवाकर गुप्ता

बलरामपुर। आदिशक्ति माँ पाटेश्वरी की पावन धरा जनपद बलरामपुर में आज ₹294 करोड़ की लागत से 75 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास हेतु भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रम में सम्मिलित होकर विभिन्न परियोजनाओं का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण के माध्यम से डबल इंजन सरकार निरंतर नागरिकों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि इन विकास परियोजनाओं से जनपद में सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं को नई मजबूती मिलेगी, जिससे क्षेत्रीय विकास को गति प्राप्त होगी और समृद्धि के नए आयाम स्थापित होंगे।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी परियोजनाओं को गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ पूर्ण किया जाए, ताकि आमजन को शीघ्र इसका लाभ मिल सके।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments