अपर पुलिस महानिदेशक अनुपम कुलश्रेष्ठ एवं डीआईजी हरीश चंद्र ने कैमरों की कार्यप्रणाली का लिया जायजा
- विवेक कुमार शर्मा
औरैया। दिनांक 05.06.2026 को अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, कानपुर अनुपम कुलश्रेष्ठ एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक, कानपुर परिक्षेत्र हरीश चंद्र द्वारा जनपद औरैया के कोतवाली परिसर में बनाए गए एकीकृत CCTV कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया गया।
इस दौरान अधिकारियों ने जनपद के प्रमुख चौराहों एवं महत्वपूर्ण स्थलों पर स्थापित CCTV कैमरों की निगरानी व्यवस्था का बारीकी से अवलोकन किया तथा उनकी कार्यप्रणाली की समीक्षा की।
निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने, निगरानी प्रणाली को मजबूत करने एवं तकनीक के बेहतर उपयोग के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।


