HomeNEWSअपर पुलिस महानिदेशक अनुपम कुलश्रेष्ठ एवं डीआईजी हरीश चंद्र ने किया थाना...

अपर पुलिस महानिदेशक अनुपम कुलश्रेष्ठ एवं डीआईजी हरीश चंद्र ने किया थाना कोतवाली औरैया व निर्माणाधीन रिजर्व पुलिस लाइन का निरीक्षण

जनपद भ्रमण के दौरान कानून-व्यवस्था, अभिलेख प्रबंधन एवं निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देश

  • विवेक कुमार शर्मा

औरैया। दिनांक 05.06.2026 को अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, कानपुर अनुपम कुलश्रेष्ठ एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक, कानपुर परिक्षेत्र हरीश चंद्र द्वारा जनपद भ्रमण के दौरान थाना कोतवाली औरैया का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय, मालखाना, हवालात, महिला हेल्प डेस्क, अभिलेखों के रख-रखाव तथा परिसर की स्वच्छता व्यवस्था का गहन अवलोकन किया गया। अधिकारियों ने विभिन्न व्यवस्थाओं की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

इस अवसर पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों को लंबित प्रकरणों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण, प्रभावी कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा जनशिकायतों के त्वरित एवं संवेदनशील समाधान हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही रिक्रूट आरक्षियों से संवाद स्थापित कर उन्हें पुलिस सेवा की गरिमा, अनुशासन, समर्पण एवं जनसेवा के मूल्यों को आत्मसात करने की प्रेरणा दी गई।

इसी क्रम में अपर पुलिस महानिदेशक एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक द्वारा थाना फफूंद क्षेत्रांतर्गत शेरपुर सरैया में निर्माणाधीन रिजर्व पुलिस लाइन का स्थलीय निरीक्षण भी किया गया। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य की प्रगति एवं गुणवत्ता का अवलोकन कर संबंधित अधिकारियों से वार्ता की गई।

अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्य को निर्धारित समय-सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण किया जाए।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक औरैया, अपर पुलिस अधीक्षक औरैया सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments