
श्रावस्ती में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर राष्ट्रपति के नाम जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
- अमित कुमार
श्रावस्ती। समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार की कथित जनविरोधी नीतियों के विरोध में राष्ट्रपति के नाम 16 सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी श्रावस्ती को सौंपा। ज्ञापन समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सर्वजीत यादव के नेतृत्व में प्रस्तुत किया गया।
ज्ञापन के माध्यम से समाजवादी पार्टी नेताओं ने प्रदेश और देश से जुड़े विभिन्न जनहित के मुद्दों को उठाते हुए सरकार की नीतियों पर सवाल खड़े किए। पार्टी नेताओं ने महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की समस्याओं, कानून-व्यवस्था तथा अन्य जनसरोकारों से जुड़े विषयों पर सरकार से प्रभावी कार्रवाई की मांग की।

इस अवसर पर भिनगा विधायक इन्द्राणी वर्मा, पूर्व विधायक असलम राईनी, पूर्व विधायक हाजी मोहम्मद रमजान, सांसद प्रतिनिधि बसंत वर्मा, युवा नेता अरमान वर्मा, जिला महासचिव राजा खान, जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश वर्मा, विधानसभा अध्यक्ष हफीजुर्रहमान, विधानसभा अध्यक्ष रामराज बौद्ध सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि समाजवादी पार्टी जनता से जुड़े मुद्दों को लगातार उठाती रही है और आम लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष करती रहेगी। नेताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा जनता के बीच सक्रिय रहने का आह्वान किया।
ज्ञापन कार्यक्रम के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं की बड़ी उपस्थिति देखने को मिली। अंत में पार्टी नेताओं ने जनहित के मुद्दों पर संघर्ष जारी रखने का संकल्प दोहराया और राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।


