डॉ. अम्बेडकर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी फॉर दिव्यांगजन में आयोजित कार्यक्रम में 100 से अधिक अभ्यर्थियों को मिला सहयोग
- सौम्या पाण्डेय
कानपुर नगर। सच्चे दोस्त फाउंडेशन (रजि.) सेवा समिति के तत्वावधान में मंगलवार को डॉ. अम्बेडकर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी फॉर दिव्यांगजन, अवधपुरी कानपुर में प्लेसमेंट सेल में आए 100 से अधिक दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई। कार्यक्रम का नेतृत्व संस्था के उपाध्यक्ष विकास मिश्र ने किया।
इस अवसर पर संस्था के प्रोफेशनल्स एवं विशेषज्ञों द्वारा अभ्यर्थियों को करियर संबंधी महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए। साथ ही राष्ट्र निर्माण में दिव्यांगजनों की भूमिका, उनकी क्षमता और समाज में उनके योगदान पर सार्थक चर्चा की गई। संस्था के सदस्यों ने सभी अभ्यर्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की।

कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय संयोजक ज्योतिर्विद अनुराग वाजपेयी एवं संरक्षक डॉ. दिनेश शुक्ला द्वारा संस्थान की निदेशिका रचना अस्थाना सहित अन्य शिक्षकों एवं अधिकारियों का अंगवस्त्र पहनाकर सम्मान किया गया। सम्मानित होने वालों में धीरज पाण्डेय (असिस्टेंट रजिस्ट्रार), राजेश कुमार (एसोसिएट डीन एकेडमिक), डॉ. आशुतोष मिश्रा (विभागाध्यक्ष, केमिकल इंजीनियरिंग), शिवम पांडेय (स्टोर एवं छात्र कल्याण प्रकोष्ठ) सहित अन्य वरिष्ठ शिक्षक एवं कर्मचारी शामिल रहे।

संस्थान की निदेशिका रचना अस्थाना ने सच्चे दोस्त फाउंडेशन के सदस्यों को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका सम्मान किया और सामाजिक सरोकारों से जुड़े इस कार्य के लिए आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में उपस्थित प्रशिक्षुओं ने भी ध्वनिमत से संस्था के सदस्यों का स्वागत एवं सम्मान किया। इस दौरान सामाजिक सेवा, शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में सहयोगात्मक प्रयासों की आवश्यकता पर भी चर्चा की गई।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डॉ. दिनेश शुक्ला, विकास मिश्र, ज्योतिर्विद अनुराग वाजपेयी, सौरभ त्रिपाठी, अनिल त्रिपाठी, जितेंद्र मिश्रा, सचिन कुमार सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अंत में असिस्टेंट रजिस्ट्रार धीरज पाण्डेय ने सच्चे दोस्त फाउंडेशन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार की पहल दिव्यांग युवाओं के आत्मविश्वास और करियर निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।


