HomeNEWSजीरो टॉलरेंस नीति के तहत फिरोजाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन शातिर...

जीरो टॉलरेंस नीति के तहत फिरोजाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग अभियान के दौरान भारी मात्रा में अवैध असलहा बरामद

  • प्रतीक कुमार

फिरोजाबाद। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत जीरो टॉलरेंस नीति पर कार्य करते हुए फिरोजाबाद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध असलहा बरामद किया है।

पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई में गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से 02 पिस्टल, 02 मैगजीन, 01 रिवॉल्वर तथा 08 तमंचे बरामद किए गए हैं। बरामद हथियारों को कब्जे में लेकर पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार नियमित चेकिंग अभियान के दौरान संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए तीनों आरोपियों को हिरासत में लिया गया। तलाशी के दौरान उनके पास से अवैध हथियारों का जखीरा बरामद हुआ, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों से अवैध असलहों के स्रोत एवं संभावित आपराधिक गतिविधियों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि बरामद हथियारों का इस्तेमाल किसी आपराधिक घटना में तो नहीं किया गया था।

फिरोजाबाद पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के लिए ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे। अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई कर आमजन में सुरक्षा की भावना को और मजबूत किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments