HomeBundelkhandबुंदेलखंड क्षेत्रीय गहोई वैश्य सभा का शपथ ग्रहण समारोह एवं सामाजिक चिंतन...

बुंदेलखंड क्षेत्रीय गहोई वैश्य सभा का शपथ ग्रहण समारोह एवं सामाजिक चिंतन सम्मेलन संपन्न

झांसी में आयोजित भव्य कार्यक्रम में नई कार्यकारिणी ने ली शपथ, सामाजिक एकता, महिला सशक्तिकरण और युवा विकास पर हुआ मंथन

  • रवि कुमार गुप्ता

झांसी। बुंदेलखंड क्षेत्रीय गहोई वैश्य सभा द्वारा आयोजित “शपथ ग्रहण समारोह एवं सामाजिक चिंतन सम्मेलन” मंगलवार को झांसी स्थित सुदर्शन मैरिज गार्डन में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजनों, जनप्रतिनिधियों, महिला मंडल, नवयुवक मंडल तथा बुंदेलखंड के विभिन्न जनपदों से आए समाजबंधुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। सम्मेलन में वैश्य समाज की एकता, संगठन विस्तार, महिला सशक्तिकरण और युवा नेतृत्व को लेकर व्यापक चर्चा की गई।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रामगोपाल छिरौलिया (डल्लू भैया) तथा मानद राज्यमंत्री श्याम बिहारी गुप्ता रहे। अति विशिष्ट अतिथियों के रूप में रामतीर्थ सिंघल तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अखिल भारतीय गहोई वैश्य महासभा के विभिन्न पदाधिकारियों एवं समाज के वरिष्ठ प्रतिनिधियों ने भी सहभागिता की।

इस अवसर पर बुंदेलखंड क्षेत्रीय गहोई वैश्य सभा की नवगठित कार्यकारिणी को शपथ दिलाई गई। अध्यक्ष उमेश छिरौलिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेश तीर्थविलासी, मंत्री राकेश कुमार रावत तथा कोषाध्यक्ष राजीव इटौरिया सहित पूरी टीम ने समाज सेवा, संगठन विस्तार और सामाजिक समरसता के लिए कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यकारिणी के अन्य पदाधिकारियों ने भी अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन निष्ठा और पारदर्शिता के साथ करने की शपथ ग्रहण की।

सम्मेलन में महिला मंडल की नवनिर्वाचित टीम को भी शपथ दिलाई गई। महिला मंडल अध्यक्ष रजनी गुप्ता, महामंत्री रजनी सेठ, कोषाध्यक्ष रामश्री बरसैंया सहित नई कार्यकारिणी ने महिला सशक्तिकरण और सामाजिक भागीदारी को बढ़ावा देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में लगभग 300 महिलाओं की उपस्थिति रही। वहीं नवयुवक मंडल के अध्यक्ष राजीव डंगरे, मंत्री निर्मल तिवारी एवं कोषाध्यक्ष राजीव सेठ ने युवा शक्ति को समाजहित के कार्यों से जोड़ने का संकल्प व्यक्त किया।

मुख्य अतिथि रामगोपाल छिरौलिया ने अपने संबोधन में कहा कि संगठन की एकता ही समाज की सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से सेवा, समर्पण और पारदर्शिता के साथ कार्य करने का आह्वान किया। क्षेत्रीय अध्यक्ष उमेश छिरौलिया ने समाज के संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण पर बल देते हुए सभी समाजबंधुओं से एकजुट होकर कार्य करने की अपील की।

महिला मंडल अध्यक्ष रजनी गुप्ता ने कहा कि झांसी की वीरभूमि रानी लक्ष्मीबाई के साहस, स्वाभिमान और नेतृत्व की प्रेरणा देती है। उन्होंने कहा कि गहोई समाज को आर्थिक रूप से मजबूत होने के साथ-साथ सामाजिक और संगठनात्मक रूप से भी सशक्त बनना होगा। कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने शिक्षा सहायता, प्रतिभा सम्मान, सामाजिक समरसता, महिला सशक्तिकरण एवं युवा विकास के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर जोर दिया।

कार्यक्रम के अंत में सभी समाजबंधुओं ने गहोई समाज की एकता, सामाजिक उत्थान, महिला सशक्तिकरण और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने का सामूहिक संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन राजीव सहदेव ने किया, जबकि क्षेत्रीय मंत्री राकेश रावत ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments