HomeBundelkhandआईआईएमए के निःशुल्क योग प्रशिक्षण शिविर का चौथा दिन संपन्न, स्वास्थ्य जागरूकता...

आईआईएमए के निःशुल्क योग प्रशिक्षण शिविर का चौथा दिन संपन्न, स्वास्थ्य जागरूकता पर दिया गया जोर

लक्ष्मीबाई पार्क में आयोजित शिविर में योगाभ्यास के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का दिया गया संदेश

  • रितिका शुक्ला

झांसी। इण्डियन इंटीग्रेटिड मेडिकल एसोसिएशन (आईआईएमए), झांसी द्वारा आयोजित निःशुल्क योग प्रशिक्षण शिविर का चौथा दिन उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। शिविर का आयोजन डॉ. बी.एस. साहू की अध्यक्षता तथा योग प्रशिक्षक डॉ. स्वाति श्रीवास्तव के कुशल नेतृत्व में किया गया।

शिविर के दौरान प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान की विधियों का अभ्यास कराया गया। योग प्रशिक्षक ने नियमित योगाभ्यास के शारीरिक एवं मानसिक लाभों की जानकारी देते हुए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने बताया कि योग न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है बल्कि मानसिक तनाव को कम करने और सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाने में भी सहायक है।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को दैनिक जीवन में योग को शामिल करने के लिए प्रेरित किया गया। प्रतिभागियों ने भी योगाभ्यास के प्रति उत्साह दिखाते हुए नियमित रूप से शिविर में भाग लेने का संकल्प लिया।

आईआईएमए, झांसी द्वारा बताया गया कि यह योग शिविर भारतीय योग संस्थान के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। शिविर का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को योग के प्रति जागरूक कर उन्हें स्वस्थ एवं संतुलित जीवन की ओर प्रेरित करना है।

संस्था की ओर से झांसीवासियों से अपील की गई है कि वे प्रातःकाल आयोजित होने वाले इस निःशुल्क योग प्रशिक्षण शिविर का लाभ उठाएं। इसके लिए प्रतिभागियों से लक्ष्मीबाई पार्क में महारानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा के समक्ष निर्धारित समय पर उपस्थित होने का अनुरोध किया गया है।

आयोजकों ने विश्वास व्यक्त किया कि योग शिविर के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों तक स्वास्थ्य और फिटनेस का संदेश पहुंचेगा तथा समाज में योग के प्रति जागरूकता और सहभागिता बढ़ेगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments