तकनीक और सतत प्रयासों से नागरिकों का बढ़ा पुलिस पर विश्वास, लोगों ने जताया आभार
- अमित कुमार
बलरामपुर। बलरामपुर पुलिस ने नागरिकों के खोए हुए मोबाइल फोन बरामद करने के अभियान में बड़ी सफलता हासिल करते हुए 215 मोबाइल फोन खोजकर उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किए। मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरों पर खुशी दिखाई दी और उन्होंने पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आधुनिक तकनीक, ट्रेसिंग सिस्टम और निरंतर प्रयासों की बदौलत खोए हुए मोबाइल फोन को बरामद कर उनके मालिकों तक पहुंचाया गया। यह कार्रवाई नागरिकों की संपत्ति की सुरक्षा और उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान के प्रति पुलिस की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
मोबाइल प्राप्त करने वाले लोगों ने कहा कि उन्हें अपने फोन वापस मिलने की उम्मीद कम थी, लेकिन पुलिस की सक्रियता और प्रभावी कार्यप्रणाली के कारण उनके मोबाइल सुरक्षित वापस मिल सके।
बलरामपुर पुलिस ने कहा कि आमजन की सुरक्षा और उनकी संपत्ति की रक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। तकनीकी संसाधनों और पेशेवर कार्यप्रणाली के माध्यम से पुलिस भविष्य में भी ऐसे अभियानों को जारी रखेगी, जिससे जनता का भरोसा और अधिक मजबूत हो सके।


