HomeUttar Pradeshसीएसए में मड मिरर एवं मैजिक लिप्पन आर्ट कार्यशाला का शुभारंभ

सीएसए में मड मिरर एवं मैजिक लिप्पन आर्ट कार्यशाला का शुभारंभ

तीन दिवसीय कार्यशाला में छात्राओं को पारंपरिक लोक कला एवं स्वरोजगार के गुर सिखाए जाएंगे

  • हरिओम गुप्ता

कानपुर नगर। चन्द्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कॉलेज ऑफ कम्युनिटी साइंस के पारिवारिक संसाधन प्रबंधन विभाग द्वारा तीन दिवसीय “मड मिरर एवं मैजिक लिप्पन आर्ट कार्यशाला” का शुभारंभ किया गया। 22 जून से 24 जून तक आयोजित होने वाली इस कार्यशाला में लगभग 30 छात्राएं उत्साहपूर्वक सहभागिता कर रही हैं।

कार्यशाला का उद्देश्य छात्राओं को भारतीय पारंपरिक लोक कलाओं, विशेष रूप से गुजरात की प्रसिद्ध लिप्पन कला एवं मड मिरर वर्क की तकनीकों से परिचित कराना है। साथ ही उनमें रचनात्मकता, कौशल विकास एवं स्वरोजगार की संभावनाओं को बढ़ावा देना भी इसका प्रमुख लक्ष्य है।

कार्यक्रम में कॉलेज ऑफ कम्युनिटी साइंस की डीन डॉ. सीमा सोनकर, विभागाध्यक्ष डॉ. रश्मि सिंह, डॉ. संगीता, डॉ. संगमित्रा महापात्रा, डॉ. अर्चना सिंह एवं डॉ. एकता की गरिमामयी उपस्थिति रही। विभाग की टीचिंग एसोसिएट डॉ. स्वप्निल एवं डॉ. एलेना ने कार्यशाला के संचालन एवं प्रशिक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि इस प्रकार की कार्यशालाएं विद्यार्थियों को भारतीय कला एवं संस्कृति से जोड़ने के साथ-साथ आत्मनिर्भरता और उद्यमिता के अवसर भी प्रदान करती हैं। उन्होंने कहा कि पारंपरिक कलाओं का संरक्षण और संवर्धन समय की आवश्यकता है।

कार्यशाला के दौरान प्रतिभागियों को मड मिरर एवं लिप्पन आर्ट की विभिन्न तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। छात्राएं इन कलाओं के माध्यम से विभिन्न कलात्मक कृतियों का निर्माण कर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी।

कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने आशा व्यक्त की कि यह कार्यशाला छात्राओं के कौशल विकास, सृजनात्मक अभिव्यक्ति एवं उद्यमशीलता को नई दिशा प्रदान करेगी तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करेगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments