HomeNEWSराज्य स्तरीय पुरस्कारों के लिए 25 जून तक आवेदन कर सकते हैं...

राज्य स्तरीय पुरस्कारों के लिए 25 जून तक आवेदन कर सकते हैं दिव्यांगजन

विश्व दिव्यांग दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली संस्थाओं एवं व्यक्तियों को किया जाएगा सम्मानित

  • हरिओम गुप्ता

कानपुर नगर। विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा राज्य स्तरीय पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और इच्छुक दिव्यांगजन, संस्थाएं एवं पात्र व्यक्ति 25 जून तक अपने आवेदन जमा कर सकते हैं।

विभाग की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, दिव्यांगता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली संस्थाओं, दिव्यांगजनों तथा अन्य पात्र व्यक्तियों को राज्य स्तरीय पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा। ये पुरस्कार विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर 3 दिसंबर को प्रदान किए जाएंगे।

बताया गया कि इस वर्ष पुरस्कार 12 विभिन्न श्रेणियों में दिए जाएंगे। इन पुरस्कारों का उद्देश्य दिव्यांगजनों के कल्याण, पुनर्वास, शिक्षा, रोजगार एवं सशक्तीकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों एवं संस्थाओं को प्रोत्साहित करना है।

विभाग द्वारा पुरस्कारों से संबंधित विस्तृत जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराई गई है, जहां से पात्रता, आवेदन प्रक्रिया एवं अन्य आवश्यक दिशा-निर्देश प्राप्त किए जा सकते हैं।

विभाग ने इच्छुक व्यक्तियों एवं संस्थाओं से अपील की है कि वे निर्धारित प्रारूप में अपने आवेदन 25 जून तक जमा कर दें, ताकि समयबद्ध ढंग से चयन प्रक्रिया पूरी की जा सके।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments