HomeNEWSदतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का शक्ति प्रदर्शन, भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी...

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का शक्ति प्रदर्शन, भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के समर्थन में निकली भव्य बाइक रैली

भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष श्याम टेलर समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल, शहरभर में जनसंपर्क कर भाजपा के पक्ष में मांगा समर्थन

नरेश राठौर

दतिया। मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा उपचुनाव में चुनाव प्रचार ने गति पकड़ ली है। बुधवार को पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के समर्थन में दतिया शहर में भव्य बाइक रैली निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया। रैली में भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष श्याम टेलर सहित बड़ी संख्या में भाजपा एवं भाजयुमो के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।

रैली की विशेष आकर्षण यह रही कि डॉ. नरोत्तम मिश्रा स्वयं बुलेट मोटरसाइकिल चलाते हुए सबसे आगे रहे। बाइक रैली शहर के प्रमुख मार्गों, बाजारों और चौराहों से होकर निकली, जहां कार्यकर्ताओं ने भाजपा के समर्थन में जोरदार नारे लगाए और आमजन से भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।

रैली के दौरान डॉ. नरोत्तम मिश्रा और भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष श्याम टेलर ने कार्यकर्ताओं के साथ जनसंपर्क करते हुए भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों और सुशासन की उपलब्धियों को जनता के बीच रखा। नेताओं ने विश्वास जताया कि दतिया की जनता विकास और स्थिर नेतृत्व के पक्ष में मतदान करेगी।

शहर के विभिन्न बाजारों और मार्गों पर रैली का लोगों ने उत्साह के साथ स्वागत किया। जगह-जगह नागरिकों ने भाजपा नेताओं का अभिवादन किया, जबकि बड़ी संख्या में लोग रैली को देखने के लिए सड़कों के किनारे मौजूद रहे। पूरे मार्ग में भाजपा के समर्थन में नारे गूंजते रहे और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष श्याम टेलर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विकास, सुशासन और जनसेवा के संकल्प के साथ जनता के बीच कार्य कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक पहुंचकर अधिक से अधिक जनसंपर्क करने और भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी को भारी मतों से विजयी बनाने का आह्वान किया।

राजनीतिक जानकार इस विशाल बाइक रैली को दतिया विधानसभा उपचुनाव में भाजपा के मजबूत संगठनात्मक प्रदर्शन और चुनावी अभियान का महत्वपूर्ण हिस्सा मान रहे हैं। रैली के माध्यम से भाजपा ने चुनावी मैदान में अपनी सक्रियता और जनसमर्थन का स्पष्ट संदेश देने का प्रयास किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments