HomeNEWSडिजिटल अरेस्ट और साइबर फ्रॉड गैंग का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, ₹50 हजार का...

डिजिटल अरेस्ट और साइबर फ्रॉड गैंग का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, ₹50 हजार का इनामिया समेत दो आरोपी दबोचे

बर्रा पुलिस, क्राइम ब्रांच, साइबर व सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई, करोड़ों की ठगी से जुड़े बैंक खातों पर शिकंजा

  • प्रतीक कुमार

कानपुर नगर। थाना बर्रा पुलिस, क्राइम ब्रांच, साइबर थाना एवं सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में डिजिटल अरेस्ट और साइबर फ्रॉड से जुड़े संगठित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए ₹50 हजार के इनामी मास्टरमाइंड ओमकार यादव उर्फ राजवीर सिंह और उसके साथी शिवम सिन्हा को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त डिजिटल अरेस्ट, साइबर फ्रॉड तथा प्रतिबंधित ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म के माध्यम से लोगों को ठगी का शिकार बनाते थे। ठगी से प्राप्त अवैध धनराशि को विभिन्न फर्जी बैंक खातों में स्थानांतरित कर ठिकाने लगाया जाता था।

गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से पांच मोबाइल फोन, अलग-अलग नामों के आधार कार्ड की प्रतियां तथा एक आई-20 कार बरामद की गई है। जांच में सामने आया कि गिरोह सात मोबाइल नंबरों के जरिए 42 बैंक खातों का संचालन कर रहा था।

पुलिस जांच में गैंग से जुड़े बैंक खातों में करीब 35 से 40 लाख रुपये की धनराशि मिलने पर उसे फ्रीज कराने की कार्रवाई की जा रही है। वहीं इससे पहले गिरोह से जुड़े खातों में मौजूद करीब 4.12 करोड़ रुपये की राशि फ्रीज कराई जा चुकी है।

पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है तथा गिरोह के अन्य सदस्यों और नेटवर्क की भी जांच जारी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments