वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनपद प्रभारियों संग समीक्षा गोष्ठी, तकनीक आधारित कार्यप्रणाली और समयबद्ध कार्रवाई के दिए निर्देश
- हरिओम गुप्ता
कानपुर नगर। अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) कानपुर जोन अनुपम कुलश्रेष्ठ ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कानपुर जोन के सभी जनपद प्रभारियों के साथ क्षेत्राधिकारी (सीओ) कार्यालयों के कार्यों की समीक्षा गोष्ठी आयोजित की।
समीक्षा बैठक में सीओ पेशी के कार्यों की नियमित समीक्षा, तकनीक के प्रभावी उपयोग, समयबद्ध कार्रवाई, गुणवत्तापूर्ण पर्यवेक्षण तथा जनसंवाद को और अधिक सशक्त बनाने जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। एडीजी ने निर्देश दिए कि कानून-व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के लिए कार्यों में पारदर्शिता, जवाबदेही और संवेदनशीलता सुनिश्चित की जाए।
उन्होंने कहा कि सीओ कार्यालयों के कार्यों में निरंतर सुधार, पारदर्शिता और जवाबदेही ही उत्कृष्ट पुलिसिंग की वास्तविक पहचान है। साथ ही अधिकारियों को आधुनिक तकनीक का अधिकतम उपयोग कर आमजन को त्वरित एवं बेहतर पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
समीक्षा गोष्ठी में पुलिस महानिरीक्षक (झांसी परिक्षेत्र) आकाश कुलहरि तथा पुलिस उपमहानिरीक्षक (कानपुर परिक्षेत्र) यमुना प्रसाद भी उपस्थित रहे।


