HomeNEWSयुवा मोर्चा ने नीट अभ्यर्थियों से किया संवाद, सरकार की पहल से...

युवा मोर्चा ने नीट अभ्यर्थियों से किया संवाद, सरकार की पहल से कराया अवगत

काकादेव की कोचिंग संस्थानों में छात्रों व शिक्षकों से मुलाकात, परीक्षा व्यवस्था में सुधार का दिया भरोसा

  • सौम्य पाण्डेय

कानपुर नगर। भारतीय जनता युवा मोर्चा कानपुर उत्तर ने जिलाध्यक्ष शिवांग मिश्रा के नेतृत्व में नीट एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों से संवाद अभियान चलाया। अभियान के तहत काकादेव स्थित विभिन्न कोचिंग संस्थानों का दौरा किया गया, जहां पदाधिकारियों ने शिक्षकों और विद्यार्थियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान प्रतिष्ठित ओमेगा कोचिंग में भी छात्र-छात्राओं के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।

जिलाध्यक्ष शिवांग मिश्रा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार और प्रदेश की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार युवाओं के हितों के प्रति प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में सामने आई अनियमितताओं को दूर करने के लिए सरकार गंभीरता से कार्य कर रही है तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक और सख्त कदम उठाए जा रहे हैं।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने बताया कि भारतीय जनता युवा मोर्चा लगातार विद्यार्थियों के बीच पहुंचकर संवाद स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य छात्रों को जागरूक करना और उन्हें किसी भी प्रकार की भ्रामक या राष्ट्रविरोधी गतिविधियों के बहकावे से दूर रहने के लिए प्रेरित करना है।

अभियान में युवा मोर्चा के जिला महामंत्री कौशलेन्द्र सिंह परिहार, पूर्व जिला उपाध्यक्ष सोनू राठौर, अक्षत निगम, युवराज सिंह, आदर्श बाजपेयी, आयुष कुमार, मनीष तिवारी, रोहन सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments