सामान लेने को लेकर हुआ विवाद, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शुरू की जांच
- हरिओम गुप्ता
कानपुर नगर। जाजमऊ थाना क्षेत्र के मखदूम नगर स्थित दरगाह शरीफ में सामान लेने को लेकर हुए विवाद के बाद एक पक्ष के तीन लोगों पर खौलती चाय फेंक दी गई। घटना में तीनों लोग झुलस गए, जिन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
सहायक पुलिस आयुक्त छावनी प्रियंका वाजपेयी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए कांशीराम अस्पताल भिजवाया गया।
उन्होंने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस घटना से जुड़े सभी तथ्यों एवं साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है तथा दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।


