मरीजों से संवाद कर जानी समस्याएं, दवाइयों, साफ-सफाई और महिला सुरक्षा पर दिया गया जोर
- आशा चौधरी
बादलपुर। समाजवादी पार्टी महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव सुनीता यादव ने बादलपुर स्थित सरकारी अस्पताल का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों, महिलाओं एवं चिकित्सा कर्मियों से संवाद कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली और उनकी समस्याएं सुनीं।
निरीक्षण के दौरान अस्पताल में आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता, वितरण व्यवस्था, साफ-सफाई, वार्डों की स्थिति तथा महिला मरीजों और महिला स्टाफ की सुरक्षा एवं सुविधाओं पर विशेष चर्चा की गई। संबंधित अधिकारियों का ध्यान इन मुद्दों की ओर आकर्षित करते हुए व्यवस्थाओं में सुधार की आवश्यकता पर बल दिया गया।

सुनीता यादव ने कहा कि क्षेत्र की जनता को बेहतर, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने मरीजों को बिना किसी असुविधा के उपचार उपलब्ध कराने तथा अस्पताल की व्यवस्थाओं को और अधिक प्रभावी बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया।
इस अवसर पर जगबीर नंबरदार, कर्मवीर नेताजी, विधानसभा अध्यक्ष रोहित सहित स्थानीय महिलाएं एवं समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


